Sunday, March 26, 2023

सवाल राहुल गांधी का नहीं, हिंदुस्तान की आजादी का है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता छीन ली गई। उनका दोष यही था कि देश को चूना लगाकर भाग गए धोखेबाजों के नाम उन्होंने भरी सभा में पुकारे थे। देश के नामचीन चोरों को चोर कहना बड़ा भारी गुनाह साबित हुआ।
अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राहुल गांधी अगले 8 वर्ष तक चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। इस बात की भी समीक्षा हो रही है कि अदालत का फैसला सही था या नहीं, लोकसभा सचिवालय को इतनी जल्दी क्या थी, सदस्यता समाप्त करने की।
लेकिन यह असली सवाल नहीं है। यह सवाल व्यक्ति राहुल गांधी तक सीमित है। यह सवाल उस प्रवृत्ति तक नहीं जाते जिसके केंद्र में राहुल गांधी नाम का व्यक्ति है।
उस प्रवृत्ति को समझने के लिए नए जमाने की तानाशाही और उसे लागू करने के अत्याधुनिक औजारों को गौर से देखना होगा। सारा खेल इस बात का है कि कोई भी तानाशाह, सत्ता हमेशा के लिए अपने हाथ में चाहता है। और उसके लिए हर वह हथकंडा अपनाता है जिससे उसकी सत्ता मजबूत होती है और हर उस संस्था को कमजोर या बर्बाद कर देता है जो उसके साथ सत्ता की हिस्सेदारी करना चाहती है।
भारत में सत्ता पाने का सीधा माध्यम चुनाव में जीत हासिल करना होता है। इसलिए सबसे पहले जरूरत होती है कि चुनाव को प्रभावित किया जाए या यूं कहें उसे अपने कब्जे में लिया जाए।
एक जटिल और बड़े समाज में किसी पार्टी के बारे में अपनी राय बनाने के लिए जनता बहुत हद तक मीडिया पर निर्भर होती है। इसलिए तानाशाह मीडिया को कुचल देता है या खरीद लेता है। और आगे चलकर वह मीडिया की परिभाषा ही बदल देता है और जयकारा लगाने वालों को ही लोग मीडिया समझने लगते हैं।
चुनाव प्रक्रिया का दूसरा महत्वपूर्ण अंग चुनाव आयोग होता है। कहने को आज भी देश में चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था है। लेकिन उसके अध्यक्षों की नियुक्ति, सत्ता पक्ष शासित राज्यों में उसके तौर-तरीकों में बदलाव और विपक्षी दलों के प्रति उसका रवैया उसकी स्वतंत्रता की हकीकत को खुद ही जगजाहिर कर देता है। पहले राज्य के चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के तबादले करना निर्वाचन आयोग का एक प्रमुख कार्य बन गया था, अब यह कार्य अचानक ही कार्य सूची से बाहर जैसा महसूस होता है। विपक्ष की हर शिकायत को निर्वाचन आयोग इस तरह लेता है जैसे सत्ताधारी पार्टी की प्रतिक्रिया सुनाई दे रही हो। अगर एंपायर ही 2 टीमों में से एक टीम के बारे में ध्यान ना दे तो उसकी निष्पक्षता खुद-ब-खुद समझी जा सकती है।
अगर मीडिया और निर्वाचन आयोग की दीवार को पार करके कोई राजनीतिक दल सत्ताधारी पार्टी को हराकर सरकार बना लेता है तो केंद्रीय एजेंसियों के दबाव और उसके विधायकों की खरीद के संयुक्त अभियान से सरकार को गिराया जा सकता है। अगर यह भी संभव नहीं होता तो विपक्षी राज्य सरकार के मंत्रियों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस तरह बैठा दिया जाता है कि वह कोई काम ही ना कर सकें। अगर इतने से भी बात नहीं बनती तो विपक्ष के नेताओं को गैर जरूरी मुकदमों में फसाकर अयोग्य घोषित कराया जा सकता है।
यह सारे काम एकदम अलोकतांत्रिक होने के बावजूद कानून की तकनीकी परिभाषा के हिसाब से गैरकानूनी नहीं है।
अगर गौर से देखा जाए तो लोकतंत्र का दमन करने के लिए यही हथकंडे पूरे देश में अपनाए जा रहे हैं। राहुल गांधी ना तो इसका पहला शिकार हैं और ना ही आखरी। लालू प्रसाद यादव, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, बहन मायावती, मोहम्मद आजम खान, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, हेमंत सोरेन, भूपेश बघेल, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, ओम प्रकाश चौटाला, महबूबा मुफ्ती, ओमर अब्दुल्लाह, केएसआर सब के ऊपर थोड़े बहुत अंतर से यही हथकंडे अपनाए गए हैं।
फर्क बस इतना है कि किसने अपना दामन किस हद तक बचा कर रखा है और उसकी राजनैतिक वजनदारी कितनी है। निश्चित तौर पर राहुल गांधी इन सभी नेताओं में सबसे ज्यादा वजनदार है। वे इनकम टैक्स से नहीं डरे, सीबीआई से नहीं डरे, ईडी की 60 घंटे तक चली पूछताछ से नहीं डरे, एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने से नहीं डरे, उनके खिलाफ वर्षों से चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान से नहीं डरे, देश के सबसे बड़े धन्ना सेठ की तिजोरी से नहीं डरे, और तानाशाह से आंख में आंख मिलाकर संसद और सड़क पर उसका कच्चा चिट्ठा खोलने से नहीं डरे। इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने के लिए अतिरिक्त मेहनत की जा रही है।
लेकिन असल बात तानाशाही से संघर्ष की है। जब कोई तानाशाह गद्दी पर बैठता है, तो मीडिया, गोदी मीडिया बन जाता है, अदालत, कंगारू कोर्ट बन जाती है, संवैधानिक प्रक्रिया कांस्टीट्यूशनल हार्डबाल बन जाती हैं और पूरा लोकतांत्रिक ढांचा शरीर से लोकतांत्रिक दिखता है लेकिन उसकी प्रवृत्ति तानाशाही की हो जाती है। पुलिस चोर को नहीं पकड़ती, फरियादी को पकड़ती है। अदालत अपराधी को दंडित नहीं करती, फरियादी से सवाल करती है। न्याय की मूल भावना मर जाती है और प्रक्रिया ही कानून बन जाती है। जुल्म को न्याय की तरह प्रचारित किया जाता है। 
इसे आसानी से समझना हो तो अफगानिस्तान में अमेरिका समर्थित सरकार के समय जो लोग सरकार चलाते थे और तालिबान को आतंकवादी मानते थे अब तालिबान के हाथ में सरकार आने पर तालिबान एकदम पाक साफ है। पुलिस अदालत संसद सब तालिबान के हाथ में है, तो जाहिर है कि जो लोग लोकतांत्रिक कहलाते थे, अब वही लोग देशद्रोही और अपराधी हो जाएंगे।
भारत में भी दुर्भाग्य से सत्ता ऐसे व्यक्तियों के हाथ में आ गई है, जिनका आजादी की लड़ाई, संविधान और लोकतंत्र के निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। इसके उलट उनके मातृ संगठन पर तीन बार देश विरोधी गतिविधियों के कारण प्रतिबंध लगाया जा चुका है। दुनिया के प्रतिष्ठित समाचार पत्र आज भी उन्हें दक्षिणपंथी सांप्रदायिक संगठन ही लिखते हैं। उसके शीर्ष नेताओं को लंबे समय तक अमेरिका जाने का वीजा इसलिए नहीं मिला क्योंकि उनके ऊपर एक धर्म विशेष के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप थे। एक अन्य नेता तड़ीपार हुआ करते थे। बाकी नेताओं ने भी समय-समय पर लोकतंत्र विरोधी और समाज में वैमनस्य फैलाने वाले बयान दिए हैं। ऐसे लोगों को पद्म सम्मान से अलंकृत करते हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अदालत से किया गया वादा ना निभाने के कारण सजा सुनाई थी। जिनके मात्र संगठन की मूल प्रतिज्ञाएं भारत के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक संविधान के विपरीत हैं। जिसके नेता संसद में धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द को संविधान से हटाने की वकालत करते हैं। जिसके नेता राष्ट्रपिता के बारे में कूट रचित बातें फैलाने और अपमानजनक बातें कहने में गौरव महसूस करते हैं।
तो यह लड़ाई इस तरह की सत्ता और इस तरह के विपक्ष के बीच है। इस तरह की तानाशाही का मुकाबला चुनाव के जरिए नहीं किया जा सकता। क्योंकि चुनाव में तो तब हराया जा सकता है जब वाकई चुनाव हो। तानाशाही से तो वैसे ही लड़ना पड़ता है जैसे आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी कांग्रेस और क्रांतिकारी लड़ा करते थे। जनता के पास अब यह सोचने का विकल्प नहीं बचा है कि सत्ताधारी पार्टी को हराकर विपक्ष सत्ता में आ जाएगा, इससे हमें क्या लेना देना? यह सत्ता परिवर्तन के संघर्ष का पुराना समय नहीं है। विपक्ष अगर ज्यादा कुचला जाएगा तो हम बराबर देखते हैं कि विपक्ष के बहुत से नेता सत्ता पक्ष से मिल जाते हैं। विपक्ष के नेताओं का यह पलायन विपक्ष के नेताओं के संकट को दूर कर देता है। लेकिन जनता का संकट दूर नहीं करता। लोकतंत्र का अर्थ है- जनता अपने मन का राजा चुन सके। जिस दिन तानाशाह विपक्ष को कुचल कर इस विकल्प की हत्या कर देता है, उस दिन जनता फिर से प्रजा बन जाती है। अपने मन का शासक चुनने का उसका अधिकार समाप्त हो जाता है। विपक्ष की समाप्ति के साथ ही सत्ताधारी व्यक्ति के ऊपर नैतिक और राजनीतिक दबाव बनाने की उसकी ताकत भी समाप्त हो जाती है।
तब वह सरकार से सवाल नहीं पूछ पाती। रोजगार, स्वास्थ्य, धर्म की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी, शोषण का विरोध, न्याय का अधिकार, समानता का अधिकार, यह सब चले जाते हैं। वह गुलामी में आ जाती है। उसके पास तानाशाह का जयकारा लगाने या फिर दंडित किए जाने का ही विकल्प बचता है। भारत लगभग इसी अवस्था की दहलीज पर पहुंच चुका है। 
ऐसे में राहुल गांधी पहले, आखिरी और भरोसेमंद विकल्प हैं। अगर राहुल गांधी को सार्वजनिक जीवन से हटा दिया जाता है तो निश्चित तौर पर व्यक्तिगत रूप से उन्हें कुछ हानि होगी, लेकिन यह नुकसान भारत के 130 करोड़ लोगों को होने वाले नुकसान की तुलना में कुछ भी नहीं होगा। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लिए लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनने का इतना चस्का होता तो वे अब तक 10 साल के भूतपूर्व प्रधानमंत्री हो चुके होते। अगर सत्ता पाना ही उनके लिए एकमात्र लक्ष्य होता तो वह बाकी बहुत से नेताओं की तरह सत्ताधारी दल से समझौता कर लेते। अगर उन्हें अपनी निजी संपत्ति बचानी होती तो विपक्ष के कई दूसरे नेताओं की तरह वह भी खामोश हो जाते। अगर उन्हें जेल का डर होता तो वे विदेश में जाकर बस जाते। और सबसे अच्छा विकल्प तो उनके पास यह होता कि वे राजनीति से संन्यास ले लेते और शांति से यहीं बैठकर लोकतंत्र की अंतिम यात्रा का नजारा देखते।
लेकिन राहुल गांधी ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। उनके अंदर नेहरू, इंदिरा और राजीव का खून है। एक ऐसा खून जो जीते जी हिंदुस्तान की खिदमत करता है और मरते वक्त भी देश के लिए शहीद होता है। उनकी अंतरात्मा में महात्मा गांधी का वास है, जो हमेशा प्रेरित करती है कि डरो मत। सिर्फ अपने बारे में मत सोचो, बड़ी सी बड़ी ताकत के खिलाफ कमजोर से कमजोर आदमी को बराबरी से खड़ा करने के बारे में सोचो। और एक बराबरी भरी दुनिया की रचना करो। उनकी राजनीति और उनका खानदान, उन्हें समझौता करना नहीं, संघर्ष करना सिखाता है। षड्यंत्र करना नहीं, सेवा करना सिखाता है। सत्ता हथियाना नहीं, सबको शक्तिशाली बनाना सिखाता है।
राहुल गांधी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी जन संघर्ष के लिए एक तपस्वी नेता की आवश्यकता पड़ती है। दैवयोग से इस संघर्ष की घड़ी में देश की 130 करोड़ जनता को राहुल गांधी के रूप में वह नेता मिला हुआ है। अगर हमने राहुल गांधी के रूप में एक बहुत बड़ी लोकतांत्रिक संभावना को यूं ही जाया हो जाने दिया तो पता नहीं हिंदुस्तान को संगठित करने और उसका नेतृत्व करने के लिए नया नेता पाने में हमें कितने वर्ष लग जाएं। इसीलिए है
यह समय राहुल की फिक्र करने का नहीं है, बल्कि अपनी फिक्र करने का है। अगर हम राहुल गांधी के साथ खड़े होते हैं तो हम उनको नहीं, खुद को और अपने लोकतंत्र को ताकतवर बनाएंगे। और लाखों वीरों की शहादत से जो आजादी हमारे पुरखों ने प्राप्त की थी उसे कायम रख पाएंगे। 
फैसला आपका है। वर्तमान और भविष्य भी आपका दांव पर लगा है।

Saturday, January 28, 2023

अडानी पर आई रिपोर्ट

AajTak, ABP & NDTV देश के तीन बड़े चैनलों की वेबसाइट को एक घंटे से खंगाल रहा हूं लेकिन हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट पर एक लाइन नहीं लिखी या दिखाई है किसी ने।
अब आपको आसान भाषा में इस रिपोर्ट का सार बता देता हूं। हिन्डेनबर्ग नाम की मीडिया रिसर्च सेंटर ने अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अडानी ग्रुप ने विदेशों (टैक्स हैवेन कंट्रीज) में सैकड़ों फर्जी कंपनियां बनाई हुई हैं। जिनको गौतम अडानी के भाई और रिश्तेदारों द्वारा चलाया जा रहा है। इन कंपनियों का पैसा भारत की अडानी ग्रुप कंपनियों के शेयर में लगाया जाता है, जिससे इन शेयरों की कीमत में उछाल आता है, जबकि इनकी असली कीमत मार्केट रेट के मुकाबले बहुत कम होती है। जब धीरे धीरे ये शेयर अपनी असली कीमत की तरफ बढ़ेंगे तो शेयर होल्डर्स को 85% तक का नुकसान हो सकता है। इन्हीं शेयरों को गिरवी रखकर अडानी ग्रुप ने बैंकों से भी लोन ले रखा है। जब इन शेयरों की कीमत गिरेगी तो बैंकों के लोन डूब जाने की स्थिति आ जायेगी, जिसकी वजह से भारत की अर्थव्यवस्था और शेयर मार्केट धड़ाम से गिरेंगे।
ये मनी लांड्रिंग, शेयर के रेट्स को मैनूपुलेट और अकाउंटिंग फ्रॉड के जरिए किया जा रहा है। ये रिपोर्ट दो साल की रिसर्च के बाद बनाई गई है जिसकी जानकारी कंपनी में काम कर चुके कई सीनियर अधिकारियों ने भी दी है।
अडानी ग्रुप ने इसका जवाब देते हुए एक पत्र जारी किया है। लेकिन रिपोर्ट के 88 में से एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
अब इस रिपोर्ट का असर क्या हुआ? तो इसका नतीजा ये हुआ कि अडानी ग्रुप को 50000 करोड़ का नुकसान एक दिन में हुआ। इनका मार्केट कैप 2.37 लाख करोड़ का कम हुआ। जो अडानी कल तक दुनियां के दूसरे नंबर के अमीर आदमी थे वो आज सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप के पास लगभग 120 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जिसमें से 100 बिलियन डॉलर तो पिछले 3 सालों में कमाए हैं, जिस समय कोविड का समय था और पूरी दुनियां की अर्थ व्यवस्था खराब थी। खासकर भारत में लोगों की हालत खस्ता थी, बड़ी बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां सैकड़ों लोगों को नौकरी से निकाल रही थीं, तब इनकी संपत्ति 20 से बढ़कर 120 बिलियन डालर की हो गई। अडानी ग्रुप की 7 कंपनियां SEBI में लिस्टेड हैं, इनके शेयरों में पिछले 3 साल में 819% की बृद्धि हुई है। Hindanburg ने इसी उछाल के बाद रिसर्च चालू की, जिसमें पाया गया कि इसके शेयरों की ओवर वैल्यूएशन की गई है। जिसमें 85% तक डाउन स्लाइड (रिस्क) है।
इसको कॉरपोरेट हिस्ट्री का सबसे बड़ा घोटाला बताया जा रहा है। गौतम अडानी के भाई राजेश अडानी UAE, मॉरीसस जैसे देशों में रजिस्टर 38 शेल कंपनियों का नेटवर्क देखते हैं जिनका ना कोई कारोबार है, न ठीक से पता और ना ही कोई ऑनलाइन प्रेजेंस फिर भी इन्होंने भारत की अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बिलियन डॉलर इन्वेस्ट किए हुए हैं। ऐसे ही इनके दूसरे भाई विनोद अडानी 13 कंपनियों को देखते हैं जिनकी वेबसाइट एक ही दिन में बनाई गई। इन वेबसाइट पर न कोई कारोबार का नाम लिखा है न किसी कर्मचारी की डिटेल, रिपोर्ट के अनुसार शायद इनका प्रयोग स्टॉक पार्किंग और मैनूप्यूलेशन के लिए होता है। 
इस पूरे मामले में अडानी ग्रुप पर टैक्स चोरी, मनी लांड्रिंग और ब्लैक मनी के कारोबार और आम शेयर होल्डर्स को बेवकूफ बनाने की बात कही गई है। 
अगर आप भी अडानी की बैलेंसशीट देखें तो पता चलता है कि इन्होंने बैंकों से कितना कर्ज ले रखा है। जिस दिन इन ओवर वैल्यू शेयर्स की कीमत गिरेगी उस दिन बैंकों से लेकर आम निवेशकों तक का पैसा डूबने का खतरा होगा।
अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि सरकार इस पूरे मामले पर चुप क्यों है? वो संजय राउत से लेकर मनीष सिसोदिया सहित हर विरोधी के ऊपर ED के छापे मरवाती है लेकिन अभी उसकी कान पर जूं क्यों नहीं रेंग रहा है? इसका सीधा सा जवाब है कि मोदी सरकार और अडानी का एलायंस। पहले अडानी ने मोदी को हेलीकॉप्टर से लेकर टीवी चैनल तक खरीद कर दिए फिर पैसे से लेकर प्रचार तक सब पर खूब पैसा लुटाया। उसके बाद वही मोदी जी अडानी को जनता का पैसा लुटा रहे हैं। एयरपोर्ट, बंदरगाह, रेलवे स्टेशन सहित सब सरकारी संपत्तियों को अडानी को बेचा जा रहा है।  अडानी ग्रुप को दुनियां का दूसरा और भारत का पहला सबसे अमीर आदमी बनाने में सरकार का बड़ा हाथ है जिसने अडानी को सैकड़ों एकड़ जमीनें 1-1 रुपए में दिया।

Saturday, January 21, 2023

कुश्ती में होते बवाल पर कमेंट

इस समय जो मामला पूरी तरह से मीडिया में छाया हुआ है वो है भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह पर लगे यौन शौषण के आरोप। क्योंकि ब्रज भूषण सिंह बीजेपी के सांसद हैं इसलिए हमारे साथी एकदम से हमला करने टूट पड़े। लेकिन हर बात में जल्दबाजी करके एकदम से नहीं टूट पड़ना चाहिए।
इस पूरे मुद्दे पर जो खिलाड़ी खुलकर सामने आए हैं वो है पूर्व फोगाट परिवार। मेरे दो सवाल हैं कि क्या गीता बबिता या विनेश फोगाट जैसी बड़ी खिलाड़ियों के साथ कोई ऐसे हरकत कर सकता है जब मीडिया से लेकर प्रधानमंत्री तक उनकी अच्छी पहुंच है?
दूसरा सवाल ये है कि ये मीडिया जो बिना अमित शाह के ऑर्डर के कोई खबर नहीं चलाता वो ब्रजभूषण पर लगातार कवरेज क्यों कर रहा?
इसके मुझे जो दो तीन कारण समझ आते हैं वो ये कि पहली बात तो कबड्डी, कुश्ती जैसे खेलों में हरियाणा की लॉबी का दबदबा कायम रहता है, इसी कारण से वहां के खिलाड़ियों को ज्यादा आगे बढ़ाया जाता है। पहले हुड्डा (कांग्रेस नेता) का परिवार इसमें दबदबा रखता था, अब महावीर फोगाट जिन्होंने आमिर खान से फिल्म बनवा के फेम पा लिया। और वहां खूब नारा भी चलता है जाट vs ऑल।
एक बृजभूषण सिंह यूपी के हैं दूसरा जाट नहीं हैं इसलिए उनको लगातार टारगेट करके ये लोग हरियाणा का अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं।
दूसरा ब्रजभूषण सिंह बाबा रामदेव के प्रोडक्ट्स का लगातार बहिष्कार कर रहे हैं, बाबा रामदेव हरियाणा के हैं तो इसको पूरी हवा भी वही दे रहे हैं।
हालांकि मैं अभी भी ब्रजभूषण का समर्थक नहीं हूं और ना उनकी बात से सहमत हूं कि ये सब कांग्रेस करवा रही। क्योंकि कांग्रेस नेताओं को तो बजरंग पूनिया ने ही साथ आने से रोक दिया। दूसरी बात महावीर फोगाट और बबिता फोगाट तो खुद बीजेपी के नेता हैं। उनकी पहुंच सीधे मोदी जी तक है। इसलिए इसका तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण लगता है ब्रजभूषण सिंह का बीजेपी की लाइन से हटकर चलना। भले पार्टी कुछ कहे उनको जो सही लगता है वो वही करते हैं, इसलिए बीजेपी भी इस पूरे मुद्दे पर साइलेंट सपोर्ट कर रही है।
अब विनेश फोगाट के बाद जो सबसे ज्यादा विरोध करने वाले खिलाड़ी हैं वो हैं बजरंग पूनिया। जिनको आगे करने के लिए हरियाणा लॉबी ने पूर्व में यूपी के नरसिंह यादव को पीछे किया था। ये जो खिलाड़ी एक दो मेडल जीत चुके हैं वो अब ना तो कोई ट्रेनिंग लेना चाहते हैं और ना ही नेशनल कंपटीशन में हिस्सा। इन सबको अपने अपने फेवरेट पर्सनल कोच चाहिए वो भी सरकारी खर्चे पर। बृजभूषण ने इन मुद्दों को खूब उठाया है इस वजह से भी ये खिलाड़ी अपना बदला लेना चाहते हैं।
जिस तरह की ब्रजभूषण सिंह की पृष्ठभूमि है उसको देखकर तो यही कहा जा सकता है कि हो सकता है वो खिलाड़ियों से रुड पेश आए होंगे लेकिन यौन शौषण जैसे आरोप अगर हैं तो उनकी जांच हो, अगर दोषी पाए जाएं तो उनको सजा हो। लेकिन अगर ऐसा न हुआ तो आरोप लगाने वालों पर कार्यवाई हो। बृजभूषण तो यहां तक कह रहे हैं कि अगर मैं दोषी निकला तो खुद फांसी पर चढ़ जाऊंगा।
और सवाल तो ये भी हैं कि जब इतने साल से ये सब चल रहा है तो खिलाड़ी बिना किसी सबूत, बिना किसी एफआईआर के सीधे धरने पे बैठ गए।

राहुल गांधी बनाम कॉरपोरेट

*साल था 2010। उड़ीसा में "नियमागिरी" के पहाड़। जहां सरकार ने वेदांता ग्रुप को बॉक्साइट खनन करने के लिए जमीन दे दी। आदिवासियों ने व...