Thursday, November 27, 2014

कानून मे भी बदलाव की जरूरत है।


 हमारा देश 21वीं शदी में आ गया है, पूरा समाज बदल रहा है लेकिन समाज को न्याय दिलाने वाले कुछ कानून ऐसे हैं, जो ब्रिटिश विरासत की देन हैं, और आज भी हमारे यहाँ मौजूद हैं हमारे देश में कम से कम 3000 ऐसे एक्ट और कानून हैं। हम कानून के छात्रों को राजनीति से अलग हटकर चलना खतरे भरा है, पता नहीं कब कौन सा कानून पास हो जाए और कब किस कानून में बदलाव हो जाए। अगर बिना जानकारी के पहले पढ़ा हुआ कानून ही पढ़कर अदालत पहुंच गए तो जज की डांट सुनकर भागना पड़ेगा 
इनमें से बहुत सारे कानून ऐसे हैं, जो अंग्रेज़ों के समय से चल रहे हैं, और उनका प्रयोग बिल्कुल खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री ने पुराने पड़ चुके कानूनों की समीक्षा के लिए समिति के गठन को मंजूरी दी है।यह नई समिति उन सभी कानूनों की समीक्षा करेगी जिन्हें अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा 1998 में गठित प्रशासनिक कानूनों की समीक्षा समिति ने रद्द करने की सिफारिश की थी। पीएमओ ने कहा कि मोदी ने इस बात पर चिंता जताई है कि उस समिति ने जिन 1,382 कानूनों को रद्द करने की सिफारिश की थी उनमें से सिर्फ 415 ही अभी तक समाप्त किए गए हैं।
आगे ऐसे ही कुछ कानूनों के बारे में मैं भी आपको बताना चाहूंगा। दिल्ली में किराया नियंत्रण कानून भी इसी तरह के कानूनों की श्रेणी में आता हैमैने पढ़ा कि किराएदार की शुरूआती जांच करने की सलाह तो हर राज्य की पुलिस सुरक्षा कारणों से देती है। लेकिन इसके बाद भी मकान मालिक क्यों किराएदार को हमेशा संदेह से ही देखते हैं? क्यों किराया चुकाने में एक दिन की भी देरी मकान मालिकों को बैचैन कर देती है? क्यों मकान मालिक अपने किराएदार के साथ कानूनी एग्रीमेंट करने के बावजूद भी आश्वस्त नहीं हो पाते? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए उन अनुभवों को समझना जरूरी है जो पिछले 60-70 साल में देशभर के मकान मालिकों को हुए हैं। इन्हें समझने की शुरुआत दिल्ली से ही करते हैं। इसको लेकर तहलका में एक रिपोर्ट आई थी। किराएदारों कोकिराया नियंत्रण कानूनके अंतर्गत संरक्षण प्राप्त है। यह कानून देश की आजादी के बाद लगभग सभी राज्यों में लागू किया गया था। उस वक्त विभाजन के कारण बड़ी सख्या में लोगों का पलायन हुआ था। ऐसे में लाखों लोग अपना बसा-बसाया घर और कारोबार छोड़कर देश में शरणार्थी बनकर पहुंचे थे। इन्हीं लोगों की मदद के लिए किराया नियंत्रण कानून बनाया गया था। हालांकि हर राज्य के किराया नियंत्रण कानून का स्वरूप अलग था लेकिन इसका मूल उद्देश्य किराएदारों के हितों की रक्षा करना था। 
दिल्ली में यह कानून 1958 में लाया गया। इसका नाम थादिल्ली किराया नियंत्रण अधिनियम 1958′ शुरुआती दौर में यह कानून किराएदारों का शोषण रोकने में तो सफल साबित हुआ लेकिन धीरे-धीरे मकान मालिकों के शोषण का सबसे बड़ा कारण भी बन गया। इस कानून की सबसे बड़ी कमी यह रही कि इसमें वक्त के साथ संशोधन नहीं किए गए। इसमें मुख्य संशोधन इसके लागू होने के लगभग 30 साल बाद हुआ। 1988 में इस कानून में दो मुख्य बदलाव किए गए। एक, 3500 रुपये प्रतिमाह से ज्यादा किराया चुकाने वाले किराएदारों को इस कानून के दायरे से बाहर कर दिया गया और दूसरा हर तीन साल में 10 प्रतिशत तक किराया बढ़ाए जाने की व्यवस्था की गई। यह कानून मकान मालिकों को ज्यादा किराया वसूलने और किराएदार को जबरन निकालने से प्रतिबंधित करता था। विश्व के लगभग 40 देशों में किराया नियंत्रण कानून मौजूद हैं। हालांकि इनका स्वरुप सभी देशों में अलग है लेकिन इसके दुष्परिणाम लगभग सभी जगह देखे गए हैं। स्वीडन के प्रख्यात अर्थशास्त्री असर लिंडबेक ने इसीलिए किराया नियंत्रण के बारे में कहा है किकिसी शहर को बर्बाद करने के लिए बमबारी के अलावा यदि कोई दूसरा काबिल तरीका है तो वह किराये का नियंत्रण है।’ 
आखिर देश में पुराने और निष्क्रिय कानूनों को निरस्त करने में इतनी दिक्कत क्यों हो रही है? आजादी के 68 साल बाद भी हमारे देश में अंग्रेज़ों के जमाने के बहुत सारे कानून जिंदा हैं। भारतीय रेलवे के 38 पुराने नियम 2012 में खत्म किए गए। लगभग 200 ऐसे कानून हैं, जो सौ साल से मौजूद हैं, और उनमें ईस्ट इंडिया कम्पनी, ब्रिटिश ताज, गर्वनर जनरल, या प्रिवी कौंसिल का जिक्र किया गया है। जबकि ईस्ट इंडिया कम्पनी और यह सब तो अंग्रेजो के साथ 1947 में ही वापस चला गया था 1836 का बंगाल डिस्ट्रिक एक्ट और इंडिगो कॉन्ट्रेक्ट  आज भी चालू है, जो नील की खेती और नए ज़िले बनाने के लिए बनाया गया था। 
इडियन एयरक्राफ्ट एक्ट 1934, जिसमें कहा गया है कि पतंग उड़ाने के लिए भी आपको परमिट की जरूरत होती है, नहीं तो 50 रुपए का जुर्माना हो सकता है। इसमें गुब्बारे को भी एक तरह का विमान ही माना गया है। Indian Motor Vehicle Act में एक नियम है कि गाड़ी चलने के लिए आपके अच्छे और शुन्दर दातों का होना आवश्यक है। हालांकि यह अभी केवल आंध्रप्रदेश में ही मौजूद है, बाकी सब जगह इसको समाप्त कर दिया गया है अगर आप कहीं जा रहे हैं, और शहर पर टिड्डी दल का हमला हो जाए तो East Punjab Agriculture Pets Act 1949 के तहत आपको भी ड्रम बजाने के लिए बुलाया जा सकता हैं। अगर आप ड्रम बजाने नहीं गए तो 50 रुपए का जुर्माना या दो महीने की सजा हो सकती है। Indian सराय एक्ट 1887 में नियम है क़ि आप किसी भी होटल में मुफ्त में पानी और शौंचलय का प्रयोग कर सकते  हैं। अगर होटल ऐसा करने से माना करे तो उसपर 20 रुपए का जुर्माना होगा। Indian Post Office Act 1898 निजी कुरियर सेवा गैर कानूनी है, लेकिन सबके सब चिट्ठियों को दस्तावेज बताकर काम चला रहे हैं। आजादी की लड़ाई के समय जब क्रांतिकारी जेलों में गाँधी टोपी पहनने लगे तो अंग्रेज़ों ने टोपी को जेल में बैन कर दिया था जो नियम  आज भी चालू है। Licensing and Controlling Places of Amusement (Other than Cinema)1960  के तहत एक डांस फ्लोर पर 10 से अधिक जोड़े डांस नहीं कर सकते हैं। पुलिस एक्ट 1861 के तहत आज भी शाही खानदानो के सामने पुलिस को टोपी उतार कर सलाम करना पड़ेगा, मजे की बात है कि शाही शब्द पर बहुत पहले ही रोक लगा दी गई थी। The Indian Treasurer Trove Act 1878 के तहत अगर आप 10 रुपए भी कही पर पड़े हुए पा जाएँ और इसकी खबर ना दें तो आपको जेल हो सकती है। Indian Majority Act 1875 के तहत आपको 18 साल की उम्र के बाद बच्चा गोद लेने कि छूट है, लेकिन शादी करने की उम्र 21 वर्ष है। अर्थात आप शादी करके तो बाप 21 वर्ष की उम्र के बाद बन सकते हैं, लेकिन बच्‍चा गोद लेनेकर 18 साल की उम्र मे ही अगर बच्चा गोद लेने के कानून पर भी बहुत ध्यान नए नियम देखे जाएँ तो इसपर संदेह खड़ा होता है और कई सवाल उठाए जा सकते हैं इससे बड़ा विरोधाभाष क्या होगा? यहाँ तक की आई पी सी की धारा 497 (विवाहेतर सम्बंध) में कहा गया है कि कोई भी विवाहित व्यक्ति अगर किसी विवाहित महिला से सम्बंध रखता है, तो महिला दोषी नहीं है, पुरुष को सजा होगी. इसी जगह शर्त है कि अगर वो पुरुष अविवाहित स्त्री से सम्बंध रखता है तो उस स्त्री के साथ साथ वो भी दोष मुक्त आखिर ऐसा क्यों? पुरुष ट वही है केवल सामने वाली महिला का विवाह होने ना होने से परिस्थिति में क्या बदल जाता है क़ि वो दोषी ही नहीं होगा?
पुराने और प्रचलन में नहीं रहे कानूनों को खत्म करने की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार संसद में नया बिल लाने की तैयारी कर रही है। इस बीच विधि आयोग ने 72 पुराने कानूनों को खत्म करने की सिफारिश की है। आयोग का कहना है कि यह तत्काल सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि कानूनी ढांचा बदलते वक्त की चुनौतियों के हिसाब से हो। आयोग ने 1836 में अस्तित्व में आए बंगाल जिला एक्ट को खत्म करने की सिफारिश की है। इसके अलावा जिन कानूनों को समाप्त करने को आयोग ने कहा है, वे ज्यादातर 1838 से 1898 के बीच बनाए गए हैं। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट में आयोग ने कहा है कि वह 261 अन्य कानूनों का भी अध्ययन कर रही है। आयोग यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये कानून मौजूदा वक्त में अपनी प्रासंगिकता रखते हैं या नहीं। आयोग का कहना है कि वह अपना काम किश्तों में करेगा और सरकार को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट वक्त पर सौंपती रहेगी। आयोग से रिपोर्ट मिलने के बाद कानून मंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अप्रचलित और बहुत पुराने कानूनों को खत्म करना चाहती है। पहले से ही 32 ऐसे कानूनों को खत्म करने संबंधी एक बिल संसद में लंबित है। संसद के अगले सत्र में सरकार पुराने कानूनों को खत्म करने संबंधी बिल का मुद्दा उठाएगी। इसमें कैबिनेट सचिव अजित सेठ, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रधानमंत्री ने कुछ सराहनीय कदम उठाए हैं
इतिहास में संविधान के निर्माताओं ने जब अनुच्छेद 47 की रचना की तो महात्मा गाँधी के विचार मद्य निषेध (There will be no space for Alcoholism in India) राज्य का बहुत ख्याल रखा। लेकिन कभी भी काला बाजारी और राजस्व की कमी का बहाना देखर इसे लागू नहीं किया गया। इसके लिए मोरारजी देसाई ने कुछ असफल कोशिशें जरूर की थी। विधि आयोग तो इसपर कई बार अपनी रिपोर्टें पेश करता रहा है, लेकिन राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण कुछ भी संभव नहीं हो सका। यही कारण है कि आज Super Sonic युग में भी बैल गाड़ी के जमाने के कानूनों से न्याय देने का प्रयास किया जाता है। मैं यह नहीं कहता हूँ कि अंग्रेज़ों के बनाए हुए सारे के सारे कानून बेकार हैं। जैसे आईपीसी (Indian Penal Code)1860, सी.आर.पी.सी. (Civil Producer Code) जो पहले बनाया गया और 1973 में कुछ बदलाव ही किए गए, CPC जैसे कई कानून अंग्रेज़ों ने ही बनाए थे, लेकिन आज भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इसके उपर मैने सोली सोराब का एक लेख इंडीयन् एक्सप्रेस में पढ़ा था। कुछ ऐसे कानून प्रक्रियाएं हैं जो कि आज की तारीख से मेल नहीं खाते। ये कानून कामकाज को सुगम बनाने के बजाय इसके रास्ते की अड़चन बनते हैं और ऐसी असमंजस की स्थिति पैदा करते हैं जिनसे बचा जा सकता है।
(इस लेख के लिए मैने इंडिया टुडे में दमयंती दत्ता की रिपोर्ट "कठघरे में कानून", सोली सोराब का इंडीयन् एक्सप्रेस में एक लेख, और कुछ कानून की किताबों को पढ़ा साथ-साथ गूगल से भी बहुत मदद मिली)

Friday, November 14, 2014

महाराष्ट्र में लोकतंत्र पर उठते प्रश्न

 एक बड़े अवकाश फिर काम में व्यस्तता के कारण मैं राजनीतिक बहस से दूर चला गया था। लेकिन ऐसे राजनैतिक धरातल पर वापसी करना उतना आसान नहीं था, जितना पहले होता था। एक तरफ मोदी लहर महाराष्ट्र और हरियाणा में जीत दिला चुकी है, दूसरी तरफ कुछ नए परिवर्तन भी देखने को मिले हैं। अगर मैं मोदीजी के पक्ष में ही सब लिख डालूंगा, तो एक ऐसे दौर में जहाँ मीडिया मोदी के गुणगान करने में लगा है,(उनकी झाड़ू अभियान, छोटे से भाषण को पूरा दिन दिखता है, और असली काले धन या मंहगाई के मुद्दों पर चुप रहता है,) तब यह कलम के साथ नाइंसाफी होगी। अगर मैं भी सब मोदी की तारीफ ही कर दूं। यह लोकतंत्र है, बोलने की आजादी का प्रयोग तो होना ही चाहिए। 
महाराष्ट की जनता इसबार फिर से ठगी गई है। उसने 15 साल के कांग्रेस-एनसीपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया था, लेकिन नई देवेन्द्र फड़नवीस सरकार भी बेहद कमजोर बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को नेचुरली करप्ट पार्टी कहा। यह भी कहा कि कांग्रेसएनसीपी का गोत्र एक ही है। जल्दी ही कोई हरियाणा से कहेगा कि एक गोत्र वाले की शादी अनैतिक थी। अब जाकर नैतिक हुई है जब अलग गोत्र वाली बीजेपी और एन सी पी का गंधर्व विवाह हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या क्या नहीं कहा। जनता को लगा होगा कि एन सी पी कांग्रेस से मुक्ति का वक्त गया है। पर क्या उस जनता को यह नहीं दिखा था कि चौबीस घंटे पहले तक इन पार्टियों में रहने वाले नेता बीजेपी के टिकट पर लड़ने गए हैं। शायद बीजेपी गंगा है जिसमें डुबकी लगाते ही सब पवित्र हो जाते होंगे। अब उस जनता ने इन उम्मीदवारों को वोट तो दिया ही। गुजरात विधानसभा में भी बीजेपी के टिकट से कई कांग्रेसी विधायक हैं। संसद में भी हैं।
महाराष्ट्र विधान सभा में आज लोकतंत्र का माखौल और हमारे संविधान का मज़ाक बना दिया गया। बिना किसी वोटिंग, बिना संख्या साबित किये ही बीजेपी को ध्वनि मत से 'विश्वास' मत दे दिया गया। आपको याद होगा किस तरह अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन पुरानी केंद्र सरकार सिर्फ़ 'एक' वोट से गिर गयी थी। आज महाराष्ट्र की भी ठीक 13 दिन पुरानी सरकार ने संविधान की मान-मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।
महाराष्ट्र विधान सभा में हुआ छल कानूनन अवैध होने के साथ साथ, असंवैधानिक और अनैतिक भी है।
१। अवैध : संसदीय लोकतंत्र के न्यूनतम मानकों का उल्लंघन हुआ। यदि एक भी विधायक मांग करे तो हर हाल में मतों की गणना होनी चाहिए, जिसका आज पालन नहीं किया गया।
२। असंवैधानिक : सरकार में किये अपवित्र गठबंधन और साथ ही बीजेपी के अन्दर में हुए किसी तरह के दरार को छिपाने का असंवैधानिक प्रयास।
३। अनैतिक : विश्वास मत का मकसद होता है सरकार को एक नैतिक आधार और जनता का विश्वास देना। लेकिन आज जो हुआ वो लोगों का सरकार में विश्वास का दर्पण नहीं बन सकता।
लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियाँ उड़ा दी गयी हैं। क्या महाराष्ट्र का ये महा-धोखा आने वाले भविष्य की झाँकी है? क्या ये छल-कपट आने वाले समय की बानगी है जहाँ संवैधानिक कायदों को ताक पर रखना एक आम बात होगी?
नई पंरपरा कोई नहीं बना रहा। बीजेपी एक दिन कांग्रेस का भी समर्थन ले सकती है। एन सी पी और कांग्रेस में क्या फर्क है। वैसे हर दल एक दूसरे के सहयोगी रहे हैं और हो सकते हैं। इसी 19 अक्तूबर को प्रकाश जावड़ेकर का छपा एक बयान मिला जिसमें उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस और एन सी पी  के भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ा है। रूडी ने साफ कर दिया था कि हम कांग्रेस के अलावा किसी से भी समर्थन ले सकते हैं। यानी कांग्रेस अनैतिक है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नैतिक। रूडी की इस लाइन से अब एकमात्र भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस बच गई है। बाकी सब उसके साथ आकर या दूर से हाथ हिलाकर ईमानदार हो चुके हैं।
एन सी पी जैसी पार्टी कभी हारे। इनकी जीत ही भारतीय राजनीति की नैतिकता की जीत है। शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की राजनीतिक समझ से जलने वाले उन्हें क्या क्या कहे जा रहे हैं। कम से कम इतनी ईमानदारी तो होनी चाहिए कि चुनाव हार कर भी ये जीत गए हैं तो बधाई दे दें। जीत सिर्फ मतगणना के दिन नहीं होती। विश्वासमत के दिन भी होती है। एन सी पी जीत गई है। वो अब सत्तारूढ़ दल है। जो भी इन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए कि कहीं आरोप लगाने वाला कांग्रेसी तो नहीं है। क्योंकि अनैतिक और भ्रष्ट तो सिर्फ कांग्रेस है।
बस एक फर्क है। दिल्ली में कांग्रेस ने बिना समर्थन मांगे ख़ुद से लिखकर दे दिया था। महाराष्ट्र में पवार ने बिना लिखे प्रेस कांफ्रेंस कर दे दिया। माडल वही है बस रंग अलग है। दिल्ल में जो बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कहा और आम आदमी पार्टी उसका लोड लेकर नैतिकता के मोह में फंस गई। रही बात एन सी पी के खिलाफ आरोपों की तो वो बस आरोप थे। सरकार बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती। सिर्फ विपक्ष को बदले की भावना से आरोप लगाने की छूट होती है महाराष्ट्र की जनता को सरकार मिल गई। उसकी नैतिकता की खोज समाप्त होती है ज़रूर बीजेपी ने भावुकतावश कह दिया कि एन सी पी भ्रष्ट पार्टी है। एन सी पी की उदारता देखिये। वो आहत भी हुई और ही माफी मांगने के लिए कहा। ये होता है लोकतंत्र। जो इसे समझौते का खेल समझते हैं उन्हें इतिहास की हर घटनाओं को बैक डेट से सही घोषित करने में लग जाना चाहिए। क्योंकि नैतिकता और क्रांतिकारी पड़ोसी के घर पैदा हों तो अच्छा। क्योंकि यह नैतिकता राजनीति में सिर्फ दिखाने के लिए टीवी की बहस तक ही सीमित है।

राहुल गांधी बनाम कॉरपोरेट

*साल था 2010। उड़ीसा में "नियमागिरी" के पहाड़। जहां सरकार ने वेदांता ग्रुप को बॉक्साइट खनन करने के लिए जमीन दे दी। आदिवासियों ने व...