आज हिन्दी के महान उपन्यासकार, साहित्य लेखक मुंशी प्रेमचंद का जन्म दिन है। मैं बचपन से ही उन्हें पढता रहा हूँ। उनकी जीवन शैली, कहानी हिंदी के सिलेबस में थी। फिर जब रवीश का फैन होकर लिखने के बारे में सोच रहा था तब पता चला कि गूगल से ज्यादा किताबें पढ कर तैयारी करें तो मैं फिर से मुंशी प्रेमचंद को पढने लगा। उनकी सब कहानियां और उपन्यास पढ डाले मुस्किल से कोई छूटा हो। ऐसा नशा था कि दो रात में गबन जैसी बडी किताब खत्म कर दी।
फिर आज के ही दिन 2013 में पहला ब्लाग लिखा था, मुंशी प्रेमचंद के साहित्य योगदान के लिए। तब से वो सिलसिला जारी है। रवीश कुमार का लमही (प्रेमचंद की जन्म भूमि) वाला प्रोग्राम तो 15 से अधिक बार देखा है। अब तो कानून के आगे साहित्य पढने का समय कम ही मिलता है लेकिन समय मिलते ही पूस की रात, सवा सेर गेहूँ जैसी कहानी पढ लेता हूँ। नमक का दरोगा तो हर साल पढता हूँ, यही वजह है कि मैं अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकता। मेरे कमलेश होने में मुंशी प्रेमचंद का बहुत बडा हाथ है। मेरी विचारधारा बदली है उन्हें पढकर। गरीब समर्थक, सामंतवाद विरोधी, सेकुलर और जातिवाद विरोधी उन्हें पढकर ही हुआ मैं। समाज में चल रही असमानता और दमन को सही ढंग से समझा। कहानियाँ पढते पढते खूब रोया हूँ। आज भी रात में उन्हें पढा और सपने में देखा। मेरे जूनियर को एक बडी परिक्षा के लिए तैयार करना है तो आज के दिन ही उसको दो बैलों की कहानी पढने को दी। क्योंकि उसकी लगातार पढने की आदत छूट गई है तो उसे आदत डालना है। क्योंकि आज की जेनरेशन तो मोबाइल और गूगल वाली है जिसे पढना कम पसंद है।
Sunday, July 31, 2016
मुंशी प्रेमचंद की जन्मदिन विशेष टिप्पणी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
राहुल गांधी बनाम कॉरपोरेट
*साल था 2010। उड़ीसा में "नियमागिरी" के पहाड़। जहां सरकार ने वेदांता ग्रुप को बॉक्साइट खनन करने के लिए जमीन दे दी। आदिवासियों ने व...
-
*साल था 2010। उड़ीसा में "नियमागिरी" के पहाड़। जहां सरकार ने वेदांता ग्रुप को बॉक्साइट खनन करने के लिए जमीन दे दी। आदिवासियों ने व...
-
कुछ ही दिन पहले पूर्व फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और अब कंगना रनौट द्वारा साथी कलाकारों व फिल्म निर्देशकों पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के ...
-
इस समय पाकिस्तान में बड़ा ही अच्छा एक सीरियल आ रहा है, " बागी........." जो पाकिस्तान के प्रोग्रेसिव तबके और भारत में भी बहुत प...
No comments:
Post a Comment