Friday, May 24, 2019

हम हमेशा लडेंगे

चुनाव में जीत हासिल करने पर मोदी जी को दिल से शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। सरकार अगर कांग्रेस की भी बनती हम तो विपक्ष में ही रहते। अपना नेचर है किसी गलत का सपोर्ट न करना और सरकारें अक्सर अपना रंग दिखाती हैं। 2011 में कांग्रेस के खिलाफ ही अन्ना आंदोलन में हिस्सा लिया था। आगे भी विपक्ष में ही रहेंगे। सत्ता के साथ चलना मतलब मुर्दे की तरह लहर में बह जाना है। जब तक जिंदा हैं पैर टिकाए रहेंगे। हवा के विपरीत चलने का अपना मजा है।
हमारी जो विपक्ष की राजनीति है वो खत्म नहीं होगी। चाहे मोदी, योगी, राहुल या कोई भी पीएम बने। जब जब कोई नेता हवा में उडेगा और जनता को कीडा मकोडा समझेगा तो हम उसे कंकड़ मारकर नीचे नजर डालने को मजबूर करते रहेंगे। चुनाव पूरी राजनीति नहीं बल्कि उसका एक हिस्सा मात्र है। जब तक इस देश में लोग रोजगार के लिए भटकेंगे, शिक्षा के लिए बडे शहर और काॅलेजों में जाएंगे और एडमिशन नहीं मिलेगा, जब तक मजदूर का शोषण होगा, जब भी दलितों को उनकी जाति के कारण घोडी पर बारात निकालने से रोका जाएगा, जब जब मुसलमानों के खिलाफ नफरत और हिंसा होगी और जबतक अन्न दाता किसान आत्महत्या करेगा और जब जब गरीब अस्पतालों के बाहर बिना इलाज के मरेगा, तब तक हम राजनीति करेंगे और तुमको मजबूर करेंगे वो काम करने को जो सरकार को करना चाहिए। जब जब तुम हिंदू- मुस्लिम, पाकिस्तान में जनता को उलझाओगे हम तुम असली मुद्दों पर लाने के लिए लडेंगे  संविधान की प्रस्तावना के एक एक शब्द की रक्षा करने के लिए संघर्ष करेंगे।
इंकबाल जिंदाबाद।

No comments:

Post a Comment

राहुल गांधी बनाम कॉरपोरेट

*साल था 2010। उड़ीसा में "नियमागिरी" के पहाड़। जहां सरकार ने वेदांता ग्रुप को बॉक्साइट खनन करने के लिए जमीन दे दी। आदिवासियों ने व...