आज दिलवाले फिल्म देखी। काफी अच्छी लगी। कुछ तथाकथित देशभक्त एक महीने से इसका विरोध कर रहे हैं। सोसल मीडिया पर तो ऐसी धारणा ही बना दी कि फिल्म घटिया है। अरे भाई पूर्वाग्रह से ग्रसित मत हो, इससे बाहर निकल कर फिल्म देख सकते हो। और हां कृपया बाजीराव मस्तानी के साथ इसकी तुलना मत करो। वह भी एक अच्छी एतिहासिक फिल्म है। इतिहास और वर्तमान, प्यार, रोमांस को एक साथ तुलनात्मक रूप से मत देखो। सबकी भूमिका अहम होती है।
अगर आप भी वो तथाकथित देशभक्त हैं तो छोडिये यह इगो और मोबाइल पर ही देख लीजिए। काजोल, सुधीर मिश्रा, जाॅनी लीवर और भाजपा सांसद विनोद खन्ना, युवा एक्टर वरूण धवन, कृति शर्मा की एक्टिंग के लिए यह फिल्म देख सकते हैं। वैसे इसके अलावा एक घटिया हीरो को देख सकते हैं, इससे आप देश के साथ कोई गद्दारी नहीं करेगें। कौन सा सारा पैसा वही ले जाएगा, रोहित शेट्टी की फिल्म है भाई। वैसे भी वो टैक्स चोर तो नहीं है। अगर विरोध ही करना है तो हेट स्टोरी 3, क्या सुपर कूल हैं हम 3 जैसी थर्ड क्लास फिल्मों का करो जो अश्लीलता की हद पार कर गई। आप क्या चाहते हैं कि हमारे बच्चे भविष्य में टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रही दो फिल्मों हेट स्टोरी 3 और दिलवाले में कौन सी फिल्म देखे? हो सकता है कि उस दिन बाजीराव मस्तानी न आ रही हो। ऐसा ही कुछ लोगों ने बजरंगी भाईजान के समय किया था। सोसल मीडिया पर लव जिहाद के खूब मैसेज आते थे। देखने बाद में सबकी जल गई। विरोध उनका करो जो सेंसर बोर्ड में पैसे के दम पर पास होती है। सन्नी लियोन जैसे लोगों की फिल्में जो समाज में फैली अश्लीलता और अपराधों का एक हिस्सा और कारण भी है।
उल्टे दिलवाले में तो रिश्तों की अहमियत समझ आती है। भाई और बाप के संबंधों पर सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली कहानी। कुछ लोगों ने काजोल की दूसरी शादी पर सवाल खडे किए। अरे भाई, आपकी सोच अभी तक 1920 के उन सामाजिक और महिला विकास विरोधी लोगों के जैसी है जो राजाराम मोहन राय के विरोधी थे।
3 स्टार, 1 टाइम शो नहीं तो मोबाइल पर देखने लायक तो है ही।
No comments:
Post a Comment