Thursday, December 31, 2015

रायगढ़ का महान इतिहास

काम में व्यस्त होने के कारण मैं बहुत ही कम घूम फिर पाता हूँ। इसबार भी साल की समाप्ति में 25-26 दिसंबर को जल्दबाज़ी में अपने दोस्त अश्विन के साथ उसके गाँव चल दिया। रातभर बस के सफ़र के बाद काफ़ी थका हुआ था, और एक भी पल नहीं सोया था। इसलिए काफ़ी बोरिंग महसूस कर रहा था। सुबह सुबह ठंड में नहाने के बाद तो कहीं और जाने का मन ही नहीं हो रहा था। लेकिन जब दोस्त ने अपने गाँव के दोस्तों को इकट्ठा कर लिया वहाँ जाने के लिए तो फिर थका थका सा चल दिया।
लेकिन जैसे ही रायगढ़ किले पर पहुँचा वैसे ही ऊपर चढ़ने के लिए जोश आया और चल दिए। फिर लगभग 2700 फिट ऊपर का सफ़र तय करने में मैं भी सब बच्चों और मित्रों के साथ खुद को भूलकर उनके जैसे ही मजाकिया और बच्चा बन गया। उसमें सबसे पहली बात तो यह थी क़ि सब मराठी भाषी थे, मैं अकेला हिन्दी वाला। लेकिन वो सब हिन्दी बोल और समझ लेते थे। मैं मराठी समझ तो 90% लेता था लेकिन बोल 50% ही पाता था। लेकिन वो मराठी और मैं हिन्दी में बोल रहा था। बहुत ज़्यादा इन्जोय हो गया।

जब गया था तब शिवाजी महाराज के बारे में उतना अधिक नहीं पता था जितना क़ि ब्लॉग लिखते समय पता होना चाहिए। फिर गूगल, विकिपीडिया, लाइब्रेरी से एक किताब पढ़ने के बाद आज लिखने के बारे में सोचा। अब अगर मैं इसके इतिहास के बारे में बात करूँ तो सबको पता है क़ि यह महान धरती वीर शिवाजी महाराज की वीरता की कहानियों की गवाह है। प्राकृतिक नज़रिए से रायगढ़ चारों तरफ से पहाड़ी जंगलों से घिरा हुआ प्रदेश है। महान मराठा राजा शिवाजी ने 1674 ईस्वी में इसे अपनी राजधानी बनाया था और यहीं उन्होंने 1680 में अपने प्राण त्याग दिए थे। पहले इसका नाम रायरी था जिसे शिवाजी ने बदल कर रायगढ़ कर दिया।  1656 ईस्वी में चंद्रराव मोरे से शिवाजी ने कब्जा कर लिया था। इससे पहले भी इस शहर पर कई शासकों ने सत्ता संभाली। अबाजी सोनदेव और हिरोजी इन्डूल्कर ने यहां बहुत सारा निर्माण कार्य कराया। रायगढ़ में करीब 300 घर बनाए गए। शिवाजी के बाद 1689 ईस्वी तक किले पर संभाजी का शासन रहा। इसके बाद इस पर मुगलों ने कब्जा कर लिया। 1818 ईस्वी में रायगढ़ में अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया।

रायगढ़ पश्चिमी भारत का ऐतिहासिक क्षेत्र है। यह मुंबई के ठीक दक्षिण में स्थित है। महाड से 25-30 किलोमीटर दूर उत्तर की ओर और मुंबई से 210 किलोमीटर दूर रायगढ़ स्थित है। यहां स्थित है रायगढ़ का किला जो 512 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह कोंकण समुद्रतटीय मैदान का हिस्सा है, इसका क्षेत्र लहरदार और आड़ी-तिरछी पहाड़ियों वाला है। रायगढ़ सह्याद्रि पहाड़ियों की खड़ी ढलुआ कगारों से अरब सागर के ऊंचे किनारों तक पहुंचता है। इसके तीन प्रमुख बिंदु हैं- पश्चिम में हिराकनी, उत्तर में तकामक और पूर्व में भिवानी।रायगढ़ पहुंचने का एक ही रास्ता है। शायद शिवाजी का एक ही रास्ता बनाने के पीछे ये उद्देश्य रहा होगा कि उनके अपने पराये तो यहां आसानी से पहुंच सकें लेकिन दुश्म
नों के लिए किले के अंदर पहुंचना आसान ना हो सके। रायगढ़ का यह किला समुद्र तल से 1350 मीटर ऊंचा है। इस किले पर जानेके लिए पहले 1400-1450 सीढि़यां चढ़नी पड़ती थी। लेकिन अब इस किले पर जाने के लिए रोपवे की व्यवस्था है। रायगढ़ के इसी किले में शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक करवाया था और छत्रपति की उपाधि धारण की थी। यह किला शिवाजी के जीवनकाल तक अविजित बना रहा। इस किले में प्रवेश के लिए कई दरवाजें थे। एक नगरखाना दरवाजा था जिससे आम लोग किले में प्रवेश करते थे। मीना दरवाजे से महिलाएं प्रवेश करती थीं। यह दरवाजा सीधे रानी महल को जाता था। पालकी दरवाजे से राजा तथा उनका दल प्रवेश करता था। महल का मुख्य दरवाजा महा दरवाजा था। पालकी दरवाजे के एक ओर तीन अंधेरे कमरे थे। इतिहासकारों का मानना है कि ये कमरे किले के अन्न भंडार थे। किले के भग्नावशेष के सामने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति स्थापित है। यहां एक गंगासागर झील भी है। इस झील में उस समय गंगा नदी का पानी डाला गया था। गंगा नदी के जल को उस समय शिवाजी के राज्यभिषेक के लिए लाया गया था। इस झील के नजदीक जीजा माता महल तथा जगदिश्वर मंदिर है जिसे जरूर देखना चाहिए।

मैं यहाँ पर एक और बात को साथ में ही लेकर चलना चाहता हूँ। क्योंकि मैं लॉ स्टूडेंन्ट हूँ इसलिए अंबेडकर साहब को खूब पढ़ा हूँ, और महाड के बारे में काफ़ी जानकारी है। महाड शहर के मध्य में चौदर तालाब है। इस तालाब का इतिहास यह है क़ि  पहले पिछड़ी जाति के लोगों को इस तालाब से पानी लेने से मनाही थी। 1927 ईस्वी में भीमराव अंबेडकर ने इस तालाब से पानी लेकर इस परंपरा को तोड़ डाला। इस घटना के समय उनके साथ दस हजार लोग थे। यह घटना बाद में महाड सत्याग्रह के नाम से प्रसिद्ध हुई। 

चलिए फिर रायगढ़ की ओर लौटते हैं यहाँ के ही एक सनबाला झरना के बारे में भी एक बारे मैने कहीं पर पढ़ा था।  माना जाता है कि इस झरने के पानी में रोगनाशक शक्तियां हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस झरने में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाता है।  यहां से 55 किलोमीटर दूर शिवतारगढ़ नामक एक ऐतिहासिक गुफा है। लोगों का मानना है कि शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु रामदास ने इस गुफा में 16 सालों तक निवास किया था। कुछ लोगों का यहां तक मानना है कि उन्होंने इसी गुफा में प्रसिद्धदसबोध नामक ग्रंथ की रचना की थी। वालान कुंडवालान कुंड ताजे पानी का एक कुंड है। अगर आप इस कुंड में खाने की कोई वस्तु फेंकेगे तो सात बार मछलियां इसे खाने के लिए बाहर आती हैं। लेकिन हर बार मछलियों का अलग-अलग झुंड बाहर आता है और बाद में आने वाली मछलियों का झुंड पहले वाली मछलियों के झुंड से बड़ा होता है। 2-3 दिनों में जितनी अधिक जानकारी मैने किताबों के स्तर से पाई है वो सब नहीं लिख सकता हूँ। हो सकता है बीच में मेरा सेकुलर चश्मा जाए।  ब्लॉग की अपनी सीमाएँ होती हैं, जिसे  पार नहीं करना चाहता हूँ ऐसा करने पर एक दो बार नोटिस भी मिल चुका है। फिर से मैं अपनी यात्रा पर वापस आता हूँ। लगभग 3 बजे तक हम लोग पूरा किला घूम चुके थे, और पूरी तरह से तक चुके थे। फिर हमने नीचे आना शुरू किया तो चलते चलते हालत खराब हो गई। 
वहाँ से आते वक्त रास्ते में एक जगह शिवाजी महाराज की माता के आश्रम में गए  फिर कुछ आगे चलकर एक गुफ़ाओं के पहाड़ पर पहुँचे जहाँ पर स्थानीय लोगों के अनुसार महाभारत के पांडव लोग अपने वनवास के दौरान रहे थे 



वहाँ से लौटकर शाम को मित्रों ने वहाँ के गाँवो में मशहूर देशी तरीके का "मटका" खिलाया, जिसमें एक मिट्टी के मटके के अंदर कच्चे आलू, अरहर डालकर फिर भूनकर खाते हैं। काफ़ी स्वादिष्ट होता है। यह फिर थकान से रातभर लंबी नींद सोने के बाद अगली सुबह निकलने की तैयारी कर ली। एक बात की और तारीफ़ अगर मैं ना करूँ तो सही नहीं होगा। जिन दोस्तों के घर पर रुका था उनके घरवालों ने बहुत स्वागत किया। एकदम घर जैसे रखा। उनके माता-पिता से मित्रता जैसा व्यवहार मिला। दोस्तों और सबके साथ एक रिस्ता सा जुड़ जाता है, कभी किस्मत में होगा तो फिर मिलेंगे, अन्यथा जीवनभर दिल में यादें तो रहेंगी ही।

Wednesday, December 30, 2015

आर टी आई कैसे लिखें?

RTI मलतब सूचना का अधिकार -
ये कानून हमारे देश मे 2005 मे लागू हुआ|
जिस का उपयोग कर के आप सरकार और किसी भी विभाग से सूचना मांग सकते है आम तौर पर लोगो को इतना ही पता होता है| परंतु आज मैं आप को इस के बारे मे कुछ ओर रोचक जानकारी देता हूँ -
आरटीआई से आप सरकार से कोई भी सवाल पूछ कर सूचना ले सकते है
आरटीआई से आप सरकार के किसी भी दस्तावेज़ की जांच कर सकते है
आरटीआई से आप दस्तावेज़ या Document की प्रमाणित Copy ले सकते है
आरटीआई से आप सरकारी काम काज मे इस्तमल सामग्री का नमूना ले सकते है
आरटीआई से आप किसी भी कामकाज का निरीक्षण कर सकते है
कुछ लोगो का सवाल मुझे मैसेज मे आया कि आरटीआई मे कौन- कौन सी धारा हमारे काम की है तो उस का जवाब भी मैं यहाँ लिख देता हूँ -
धारा 6 (1) - आरटीआई का application लिखने का धारा है
धारा 6 (3) - अगर आप की application गलत विभाग मे चली गयी है तो गलत विभाग इस को 6 (3) धारा के अंतर्गत सही विभाग मे 5 दिन के अंदर भेज देगाधारा
7(5) - इस धारा के अनुसार BPL कार्ड वालों को कोई आरटीआई शुल्क नही देना होता
धारा 7 (6) - इस धारा के अनुसार अगर आरटीआई का जवाब 30 दिन मे नही आता है तो सूचना फ्री मे दी जाएगी
धारा 18 - अगर कोई अधिकारी जवाब नही देता तो उस की शिकायत सूचना अधिकारी को दी जाए
धारा 8 - इस के अनुसार वो सूचना आरटीआई मे नही दी जाएगी जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हो या विभाग की आंतरिक जांच को प्रभावित करती हो
धारा 19 (1) - अगर आप की आरटीआई का जवाब 30 दिन मे नही आता है तो इस धारा के अनुसार आप प्रथम अपील अधिकारी को प्रथम अपील कर सकते हो
धारा 19 (3) - अगर आप की प्रथम अपील का भी जवाब नही आता है तो आप इस धारा की मदद से 90 दिन के अंदर 2nd अपील अधिकारी को अपील कर सकते हो
अब किसी ने पूछा था कि आरटीआई कैसे लिखे -
इस के लिए आप एक साधा पेपर ले और उस मे1 इंच की कोने से जगह छोड़े और नीचे दिए गए प्रारूप मे अपने आरटीआई लिख ले ....................................................................................................................................................
सूचना का अधिकार 2005 की धारा 6(1) और 6(3) के अंतर्गत आवेदन
सेवा मे (अधिकारी का पद)/ जन सूचना अधिकारीविभाग का नाम
विषय - आरटीआई act 2005 के अंतर्गत ..................
से संबधित सूचनाए
1- अपने सवाल यहाँ लिखे
2-
3
4
मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू का पोस्टल ऑर्डर ........ संख्या अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।
यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।
भवदीय
नाम:
पता:
फोन नं:
....................................................................................................................................................
ये सब लिखने के बाद अपने Sign कर दे
अब मित्रो केंद्र से सूचना मांगने के लिए आप 10 रु देते है और एक पेपर की कॉपी मांगने के 2 रु देते है और हर राज्य का आरटीआई शुल्क अगल अलग है जिस का पता आप कर सकते है

राहुल गांधी बनाम कॉरपोरेट

*साल था 2010। उड़ीसा में "नियमागिरी" के पहाड़। जहां सरकार ने वेदांता ग्रुप को बॉक्साइट खनन करने के लिए जमीन दे दी। आदिवासियों ने व...